Petrol-Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में गिरावट, कम हुए पेट्रोल-डीजल के रेट, जाने

Daily Samvad
2 Min Read
Petrol-Diesel Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 17 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: देश में हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम जारी किए जाते हैं। तेल कंपनियों ने मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 को ईंधन के नए रेट जारी कर दिए हैं। नए रेट के मुताबिक, कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बदलाव हुआ है। वहीं कुछ शहरों में इसके दाम स्थिर हैं। आइए जानते हैं किन-किन शहरों में फ्यूल रेट्स बदल चुके हैं।

नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल प्राइस 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 102.74 रुपये लीटर और डीजल 94.33 रुपये लीटर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये पर स्थिर है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल अब गिर रहा है। डब्लूटीआई कच्चा तेल 0.08 फीसदी गिरकर 85.19 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट कच्चा तेल 0.53 फीसदी गिरकर 89.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं। यहां पेट्रोल 16 पैसे घटकर 96.76 रुपये और डीजल 15 पैसे कम होकर 89.93 रुपये लीटर बिक रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 22 पैसे बढ़कर 96.57 रुपये और डीजल 21 पैसे बढ़कर 89.76 रुपये लीटर है। वाराणसी में पेट्रोल 43 पैसे घटकर 97.06 रुपये लीटर और डीजल 42 पैसे कम होकर 90.25 रुपये लीटर बिक रहा है।प्रयागराज में पेट्रोल 75 पैसे बढ़कर 97.27 रुपये लीटर और डीजल 73 पैसे बढ़कर 90.46 रुपये लीटर बिक रहा है। राजस्थान के अजमेर में पेट्रोल 10 पैसे घटकर 108.44 रुपये और डीजल 93.69 रुपये बिक रहा है।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *