School Holidays: इस त्यौहार में बच्चों के लिए खुशियां हुई डबल क्योंकि छुट्टियों की लिस्ट हुई लम्बी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 365 शब्द|📅 17 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। School Holidays: देश भर में इस वक्त नवरात्रि के त्योहार की धूम है। जगह-जगह पर माता दुर्गा के पंडाल सजे हुए हैं। वहीं, आगामी 24 अक्टूबर, 2023 को दशहरा का त्योहार मनाया जाएगा।

इस दिन पर यूपी सहित कई अन्य राज्यों के स्कूलों, कॉलेजों अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। हालांकि, एक राज्य ऐसा भी हैं, जहां इस पर्व के मौके पर एक या दो नहीं बल्कि पूरे दस दिनों की छुट्टी मिलने वाली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

आपको सुनकर हैरानी हो रही होगी, लेकिन हकीकत यह है कि विजयदशमी के अवसर पर स्कूलों में 10 दिनों का अवकाश दिया जाएगा। इस प्रदेश का नाम है तेलंगाना। राज्य में दशहरा का त्योहार मनाने के लिए यहां 10 दिन छुट्टियों का एलान किया गया है। स्टेट में हॉलीडे 14 अक्टूबर, 2023 से शुरू हो चुका है और यह 25 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा।

हालांकि, इस दौरान, जूनियर कॉलेज 19 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक केवल सात दिनों के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान राज्य में Bathukamma की छुट्टी भी शामिल हैं, जो कि 22 अक्टूबर, 2023 को मनाया जाएगा। ऐसे में यहां के स्टूडेंट्स की तो बल्ले- बल्ले हो गई हे।

ओडिशा में भी हुआ 9 दिन का अवकाश

तेलंगाना के अलावा, ओडिशा में दुर्गा पूजा के पर्व पर 9 दिन स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश में 20 से 29 अक्टूबर, 2023 तक शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ऐसे में यहां के छात्र-छात्राओं को भी लंबे दिनों की छुट्टियां मिल रही हैं। हालांकि, इस दौरान स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय निकालकर पढ़ाई भी करते रहें।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बता दें कि इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में दशहरे की छुट्टी के अलावा भी एक दिन अतिरिक्त छुट्टी दी जाएगी। यह अवकाश राज्य के 35 उन जिलों में दिया जाएगा, जहां यूपी पीईटी परीक्षा निर्धारित है। परीक्षा के सुचारु रुप से संचालन के लिए यह फैसला लिया गया है।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *