Punjab Crime News: पंजाब में हथियारों के बल पर बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, फिरोजपुर (सुनील प्रभाकर)। Punjab Crime News: फिरोजपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर में तेजदार हथियारों के बल पर एक बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

मिली जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय पीड़ित महिला ने फिरोजपुर पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह 9 अक्टूबर को 4:00 बजे अपने खेतों से होकर घर लौट कर आ रही थी। तभी इसी दौरान रास्ते में गुरुनाम सिंह, जसविंदर सिंह और परमजीत सिंह ने उसका रास्ता रोक लिया और हथियारों के बल पर गुरनाम ने उसके साथ बलात्कार किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके साथ ही पीड़ित महिला ने आगे बताया कि वह किसी तरह वहां से उनसे जान छुड़ाकर अपने घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद महिला ने अपने परिवार वालों को पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद परिवार द्वारा थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया।

वहीं पुलिस ने शुरुआती जांच में गांव हजारा सिंह वाला के उक्त तीनों आरोपी गुरनाम सिंह, जसविंदर सिंह, परमजीत के खिलाफ बलात्कार की संगीत धाराओं के आरोप मे ममला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *