IKGPTU News: आई.के.जी पी.टी.यू के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने विरसा विहार में किया रक्तदान 

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 17 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। IKGPTU News: विरसा विहार जालंधर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) एवं इसके एफिलिएटेड कॉलेजों ने अहम भूमिका निभाई। इस शिविर में विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर कपूरथला और इससे संबद्ध जालंधर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के 100 से अधिक एनएसएस/एनसीसी वॉलन्टियर्स एवं अन्य छात्रों ने रक्तदान किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इन बड़े शिक्षण संस्थानों में इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस जालंधर और नूरपुर (45 यूनिट), सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस जालंधर (27 यूनिट्स), जीएनए फगवाड़ा (15 यूनिट्स), डेविएट (05 यूनिट्स), मेन कैंपस (10 यूनिट्स), एपीजे मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट राम मंडी (10 यूनिट्स) और अन्य ने भाग लिया।

IKGPTU News: आई.के.जी पी.टी.यू के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने विरसा विहार में किया रक्तदान 

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एसके मिश्रा, डीन कॉलेज डेवलपमेंट डॉ. बलकार सिंह और डिप्टी रजिस्ट्रार जनसंपर्क रजनीश शर्मा ने छात्रों को रक्तदान महादान के तहत इस बड़े सामाजिक सेवा प्रोजेक्ट के लिए प्रेरित किया। इस शिविर के उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के ये उच्च अधिकारी भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

रजिस्ट्रार डॉ. मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ मानवीय भावना, सेवा आदि सभी गुण सिखाता है। यहाँ विद्यार्थियों का हर दृष्टि से विकास होता है और ऐसे अवसर इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि विश्वविद्यालय एवं इसके कालेजों, इससे जुड़े शिक्षण संस्थानों ने इस शिविर में पहले से कहीं अधिक भाग लिया है। उन्होंने इस शिविर में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विंग एवं डिप्टी रजिस्ट्रार जनसंपर्क रजनीश शर्मा की पहल की सराहना की।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *