Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्मदिन के अवसर पर जालंधर में खूनदान शिविर का आयोजन, दीपक बाली बोले- युवाओं की जबरदस्त भागेदारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 407 शब्द|📅 17 Oct 2023
  • युवाओं की जबरदस्त भागेदारी रही, शिवर में रिकॉर्ड यूनिट रक्त एकत्रित किया गया,- दीपक बाली
  • पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री का जन्मदिन खूनदान कर मनाया गया-बलकार सिंह, राजविंदर कौर

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को विरसा विहार जालंधर और लाईफ हैल्पलाईन द्वारा नामदेव चौक स्थित विरसा विहार में खूनदान शिविर का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस अवसर पर स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और राजविंदर कौर थियारा प्रदेश सचिव दोआबा प्रभारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री के जन्मदिन को खूनदान कर मनाया गया हो। उन्होंने खूनदान शिविर के आयोजन की श्लाघा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से लोगों में सेवा भावना और उत्साह पैदा होता है।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक बाली ने खूनदान शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी मुख्यमंत्री ने अपना जन्मदिन किसी फाइवस्टार होटल में पार्टी करके मनाने की बजाए अपने गांव जाकर अपनी माता, ताई और चाचियों का आशीर्वाद लिया और खूनदान कर इस दिवस को जनता को समर्पित करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है।

Jalandhar News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के जन्मदिन के अवसर पर जालंधर में खूनदान शिविर का आयोजन, दीपक बाली बोले- युवाओं की जबरदस्त भागेदारी
जालंधर के विरसा विहार में CM भगवंत मान के जन्मदिन पर लगाए गए ब्लड कैंप में हिस्सा लेते मंत्री बलकार सिंह, MLA रमन अरोड़ा, दीपक बाली, राजविंदर कौर थियरा व अन्य
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

उन्होंने कहा कि इससे समाज में यह संदेश जाता है कि इंसान ही इंसान का पूरक है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी वैज्ञानिक ने इंसानी खून तैयार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग आपस में मिल कर रहेंगे तभी समाज सुखी और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जालंधर के सभी संगठनों ने मिल कर इस खूनदान शिविर में हिस्सा लिया और लोगों ने 200 से अधिक यूनिट खूनदान किया।

इस अवसर पर सांसद सुशील कुमार रिंकू, कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा विधायक, राजविंदर कौर थियारा प्रदेश सचिव दोआबा प्रभारी, जिला सचिव सुभाष सरमा, मोहिंदर भगत, (जालंधर पश्चिम), जीत लाल भट्टी (आदमपुर), विरसा विहार के सचिव गुरमीत सिंह और दुश्यंत राजपूत उपस्थित रहे।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *