⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 126 शब्द|📅 07 May 2025
डेली संवाद, लुधियाना। Blast In Punjab: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना के हरगोविंद नगर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े
मिली जानकारी के मुताबिक हरगोविंद नगर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर के हुए जोरदार धमाके से एक 55 वर्षीय महिला बुरी तरह से आग की भयानक लपटों में झुलस गई है।
महिला को PGI हॉस्पिटल रेफर किया
महिला को सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने चंडीगढ़ स्थित पी.जी.आई. हॉस्पिटल में रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि महिला 60 फीसदी तक झूलस चुकी है।









