Punjab News: पी.सी.आई की टीम पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर, पंजाब ने दिया पूर्ण और निष्पक्ष सहयोग का भरोसा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 393 शब्द|📅 18 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: प्रैस कौंसिल आफ इंडिया (पी. सी. आई.) का प्रतिनिधित्व करने वाली अधिकारिक पाँच सदस्यीय टीम, जो पत्रकारों को पेश समस्याओं को दूर करने के लिए पंजाब, चंडीगढ़ (यूटी) और हरियाणा राज्य के तीन दिनों के दौरे पर है, ने आज सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब के अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

कौंसिल के कनवीनर विनोद कोहली के नेतृत्व वाले पी. सी. आई के प्रतिनिधिमंडल में एल. सी. भारतीय, किंगशुक प्रामाणिक, जय शंकर गुप्ता और प्रसन्ना कुमार मोहंती सदस्यों के तौर पर शामिल थे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग पंजाब के सचिव मालविन्दर सिंह जग्गी और डायरैक्टर भुपिन्दर सिंह और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान पी. सी. आई टीम ने बताया कि इस मीटिंग का मकसद पी. सी. आई के दिशा-निर्देशों और सिफ़ारिशों को लागू करने के बारे विचार-विमर्श करना था जिससे पत्रकारों की कामकाजी स्थितियों और सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

प्रैस कौंसिल ऑफ इंडिया के सभी दिशा-निर्देशों की पालना करने की महत्ता पर ज़ोर देते हुए सदस्यों ने अधिकारियों को इलाके के पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए इन दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए सक्रिय कदम उठाने के लिए कहा। विभाग के सचिव मालविन्दर सिंह जग्गी ने पी. सी. आई के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि कौंसिल की सिफ़ारिशों और दिशा-निर्देशों को तनदेही से लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

सचिव ने कहा, “पीसीआई और क्षेत्रीय अथॉरिटी के सहयोगी प्रयत्नों का उद्देश्य पत्रकारों के लिए और ज्यादा सुरक्षित माहौल पैदा करना, सूचना के स्वतंत्र प्रवाह और ज़िम्मेदार पत्रकारिता को उत्साहित करना है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के अधिकारों की वकालत करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने राज्य सरकार की तरफ से पत्रकारों के लिए शुरू की विभिन्न भलाई स्कीमों की सूची भी सांझा की।

पत्रकार भाईचारे की भलाई के लिए राज्य सरकार की सक्रिय पहुँच की सराहना करते हुए टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि पत्रकारों की भलाई राज्य सरकार की हमेशा पहली प्राथमिकता रहेगी। मीटिंग में उपस्थित अन्य आदरणियों के अलावा ज्वाइंट डायरैक्टर रणदीप सिंह आहलूवालीया, इशविन्दर सिंह ग्रेवाल, शिखा नैहरा और मनविन्दर सिंह (सभी डिप्टी डायरैक्टर) शामिल थे।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *