Jalandhar News: ट्रैवल एजैंट की अवैध इमारत को बचाने में जुड़ा पुडा का एक अधिकारी, CM आफिस में शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 19 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के करीब कपूर गांव के पास टीआर वाटर पार्क के सामने बन रही एक अवैध कमर्शियल इमारत के मामला लगातार उलझता जा रहा है। इस मामले में अब पुड्डा का एक अधिकारी फंसता नज़र आ रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस मामले की जानकारी देते हुए आरटीआई कार्यकर्ता करणप्रीत ने बताया कि उन्होंने लगभग दो माह पहले इस अवैध इमारत की शिकायत पुड्डा को दी थी। इस मामले में दो बार पुड्डा की ओर से इस कमर्शियल इमारत के मालिक ट्रैवल एजैंट को नोटिस भी भेजे गए।

लेकिन इमारत के मालिक की ओर से या तो पुड्डा के नोटिस की परवाह नहीं की गई या फिर उसने पुड्डा के एक अधिकारी से सैटिंग कर ली है। इसकी शिकायत जेडीए के मुख्य प्रशासक से की गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यही कारण है कि जिस अधिकारी का काम उस अवैध इमारत पर कार्रवाई करना था वो अब इस मामले के बारे कोई जानकारी तक नहीं दे रहा और न ही शिकयतकर्ता का फोन उठा रहा है।

करणप्रीत ने बताया कि अब वो संबंधित पुड्डा के अधिकारी की शिकायत सीएम दफ्तर में करने जा रहे हैं। इसके साथ ही यह मांग भी करेंगे कि उक्त अधिकारी पिछले लंबे समय से जालंधर व आसपास के इलाकों मे ही क्या कर रहे इसकी भी जांच हो।

आप नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्यापार के अड्डे का किया था विरोध

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *