Jalandhar News: जालंधर की Midwest Immigration समेत 4 ट्रैवल एजैंटों के लाइसेंस रद्द, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 343 शब्द|📅 19 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आज कड़ी कार्रवाई की है। डीसी विशेष सारंगल ने Midwest Immigration समेत 4 ट्रैवल एजेंटों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं। यह कार्रवाई उनके खिलाफ एफआईआर और शिकायतें दर्ज होने के बाद की गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक डीसी ने लाजपत नगर में मैसर्स मिडवेस्ट इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स, छोटी बारादरी-II में मैसर्स आईक्यू एजुकेशन एंड इमिग्रेशन सर्विसेज, अर्बन एस्टेट फेज- I में मैसर्स आरडीएसआई इंस्टीट्यूट एलएलपी और मोहल्ला काजियां, फिल्लौर में मैसर्स हाई स्पिरिट्स के लाइसेंस को सस्पैंड कर दिया है।

जालंधर में जिमखाना क्लब के ठीक सामने स्थित Midwest Immigration के संचालक पर पुलिस में एफआईआर दर्ज है। बावजूद इसके उसे लाइसेंस हासिल कर लिया है। इसकी शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत सिंह ने डीसी से की थी। डेली संवाद ने इसे लेकर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थी।

Jalandhar News: जालंधर की Midwest Immigration समेत 4 ट्रैवल एजैंटों के लाइसेंस रद्द, जाने वजह
ज्योति कपूर के नाम से 21 जुलाई को लाइसेंस जारी किया गया
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

डीसी सारंगल ने बताया कि इमीग्रेशन सलाहकारों/फर्मों द्वारा किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी से सख्ती से निपटा जाएगा और जिला प्रशासन द्वारा तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इमीग्रेशन फर्मों की गतिविधियों पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी को भी लोगों को धोखा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Midwest Immigration की ज्योति कपूर और उनके पति के खिलाफ दर्ज FIR की कापी

Jalandhar News: जालंधर की Midwest Immigration समेत 4 ट्रैवल एजैंटों के लाइसेंस रद्द, जाने वजह Jalandhar News: जालंधर की Midwest Immigration समेत 4 ट्रैवल एजैंटों के लाइसेंस रद्द, जाने वजह Jalandhar News: जालंधर की Midwest Immigration समेत 4 ट्रैवल एजैंटों के लाइसेंस रद्द, जाने वजह

 

उन्होंने सभी लाइसेंस प्राप्त फर्मों से अपील की कि वे अपना व्यवसाय कानून के अनुसार करें और ऐसी किसी भी गतिविधि में शामिल न हों, जिससे दूसरों को नुकसान हो। डी.सी. ने जिले में इमीग्रेशन फर्मों की जांच करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एसडीएम की अध्यक्षता वाली विशेष टीमें लगातार इमीग्रेशन सलाहकारों की गतिविधियों की लगातार जांच करेंगी।

AAP नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्य़ापार के अड्डे का किया था विरोध

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *