Jaggery Face Pack: एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गुड़ स्किन के लिए बेहद होता है गुणकारी, पढ़े इससे कैसे बनाए फेस पैक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 383 शब्द|📅 20 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Jaggery Face Pack: पौष्टिक गुणों से भरपूर गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है। इसमें आयरन, पोटैशियम, जिंक, कॉपर और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

लेकिन क्या आप जानते हैं, गुड़ के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। यह चेहरे के दाग-धब्बे और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी स्किन को स्वस्थ रखने में मददगार है।

तो चलिए जानते हैं गुड़ से फेस पैक कैसे बनाएं

गुड़ और नींबू का फेस पैक- इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच गुड़ का पाउडर लें, इसमें नींबू का रस और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अब इस मिश्रण का पेस्ट बना लें, इसे चेहरे पर लगाएं। सूख जाने के बाद पानी से धो लें। इस फेस पैक के नियमित इस्तेमाल से चेहरे की झाइयां दूर हो सकती है।

गुड़ और टमाटर- अगर आप मुंहासे की समस्या से परेशान हैं, तो यह फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए गुड़ पाउडर में टमाटर का रस मिक्स करें, फिर इसे अच्छी तरह फेंट लें। इस पैक को चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

गुड़ और गुलाब जल का फेस पैक- गुड़ में ग्लाइकोलिक एसिड पाया जाता है, जो चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स को दूर करने में मदद करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए एक चम्मच गुड़ पाउडर लें, इसमें गुलाब जल मिक्स करें, अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं, करीब 15-20 मिनट बाद पानी से धो लें। हफ्ते में इस फेस पैक का इस्तेमाल चेहरे पर दो बार कर सकते हैं।

शहद और गुड़- शहद एक नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल से स्किन पर निखार आता है। एक छोटे बाउल में शहद और गुड़ मिक्स करें और गाढ़ा पेस्ट बना लें, इसे चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें।

AAP नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्य़ापार के अड्डे का किया था विरोध

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *