Punjab News: प्रदूषण के मामले में NGT ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 371 शब्द|📅 20 Oct 2023

डेली संवाद चंडीगढ़ Punjab News: चंडीगढ़ दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (National Green Tribunal) ने खुद संज्ञान लिया है। खराब वायु गुणवत्ता के मुद्दे पर बड़ा हस्तक्षेप करते हुए एनजीटी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय समेत चार विभागों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

दिल्ली एनसीआर में खराब वायु गुणवत्ता के मुद्दे पर NGT ने खुद संज्ञान लिया और दिवाली से पहले राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण पर एनजीटी ने सख्त रुख अपनाया। राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण और खराब पर्यावरण के कारण नवजात शिशुओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य पर खतरे को देखते हुए एनजीटी ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

NGT ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वायु गुणवत्ता आयोग और डीपीसीसी को नोटिस जारी किया है। NGT ने दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता को खराब होने से रोकने के लिए क्या कार्रवाई की है, इसकी जानकारी देने को कहा है। बता दे कि NGT इस मामले की अगली सुनवाई 8 नवंबर को करेगी।

पंजाब में पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर दायर याचिका में पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा है कि पंजाब में 100 फीसदी पराली जलाने पर रोक लगाने में कम से कम 2 साल और लगेंगे। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने NGT में हलफनामा दाखिल किया है।

पंजाब सरकार ने कहा कि राज्य सरकार ने पंजाब में पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण के लिए एक कार्य योजना जारी की है। NGT में पंजाब सरकार ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में पराली जलाने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

NGT ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है। एनजीटी ने पंजाब सरकार से पराली जलाने को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई कार्य योजना सौंपने को कहा है। NGT 8 नवंबर को मामले की सुनवाई करेगी। दरअसल, NGT पंजाब में पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

AAP नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्य़ापार के अड्डे का किया था विरोध

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *