Dessert Recipe: घर पर बनाए अपना पसंदीदा मूंग दाल का हलवा, फॉलो करें ये Recipe

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 20 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Dessert Recipe: हलवा का नाम सुनते ही मुँह में पानी आने लगता है और सर्दियां जैसे- जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे- वैसे शादियों का सीजन भी चालू हो गया है। इस दौरान शादियों में मूंग दाल का हलवा का स्वाद सब चखते हैं। हालांकि कई महिलाओं की शिकायत होती है कि शादियों जैसा मूंग दाल का हलवा घर पर नहीं बनता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अगर आप भी इसी वजह से घर पर मूंग दाल हलवा बनाने से परहेज करती हैं तो ऐसा करने की अब और जरूरत नहीं है। आइए आपको आपको बताते हैं मूंग दाल के हलवे की आसान सी रेसिपी।

मूंग दाल का हलवा बनाने की सामग्री

  • मूंग दाल- 1/2 कप 5 से 6 घंटे पानी में भीगी हुई
  • घी- 1/2 कप
  • चीनी- 1/2 कप (पानी और दूध से साथ मिली हुई)
  • पानी- 1 कप
  • इलाइची पाउडर- 1/4 टी स्पून
  • बादाम, रोस्टेड- 2 टेबल स्पून

बनाने की विधि

  • मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल धोकर उसे दरदरा पीस लें।
  • इसके बाद दूध वाले मिश्रण को गर्म करके इसमें उबाल आने दें और जितनी जरूरत है उतना गर्म होने दें।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
  • अब एक कड़ाही में घी और दाल को मिक्स करके इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह से फ्राई करें।
  • फ्राई दाल में दूध वाला मिश्रण डालकर अच्छी तरह से मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं ताकि सारा पानी और दूध पूरी तरह सूख जाए, घी अलग होने तक दोबारा अच्छे से फ्राई करें।
  •  इसमें इलायची पाउडर और आधे बादाम डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • हलवे को सर्विंग डिश में निकालकर बचे हुए बादाम से मूंग दाल हलवे को गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

AAP नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्य़ापार के अड्डे का किया था विरोध

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *