Jalandhar News: जालंधर के DCP अंकुर गुप्ता ने पटाखों को लेकर जारी किए नए आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 20 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में पटाखा विक्रेताओं के लिए जरूरी खबर है। पुलिस प्रशासन ने तय किया है कि 30 अक्तूबर को रेड क्रास भवन में दुकानों के लिए ड्रा निकाला जाएगा। इससे पहले इच्छुक लोग दुकानों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) अंकुर गुप्ता ने पटाखे बेचने को लेकर आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि 2016 में पटाखों के लिए जारी किए गए अस्थाई लाइसैंसों के 20 प्रतिशत इस वर्ष ड्रा के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

डिप्टी कमिश्नर पुलिस ने कहा कि जो व्यक्ति शहर के बर्लटन पार्क में पटाखे बेचने के लिए लाइसैंस प्राप्त करने के इच्छुक है और जिनकी उम्र 18 से ऊपर है वह आवेदन कर सकते है।

आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास जीएसटी नंबर होना जरूरी है। जो लोग पटाखों का लाइसैंस प्राप्त करना चाहते है, वे शस्त्र लाइसैंस शाखा, कमिश्नरेट जालंधर के दफ्तर से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इच्छुक व्यक्ति आवेदन 21 से 25 अक्तूबर तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जमा कर सकते है। 25 अक्तूबर की शाम 5 बजे के बाद आने वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

इस संबंध में ड्रा 30 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे रैड क्रॉस भवन में निकाला जाएगा। यह भी बताया कि यदि सुप्रीम कोर्ट, हाईक्रोट या सरकार द्वारा जारी आदेशों में किसी भी प्रकार का संशोधन/परिवर्तन होता है तो उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।

AAP नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्य़ापार के अड्डे का किया था विरोध

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *