डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: सीएम भगवंत मान ने आज पंजाब के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। भगवंत मान द्वारा आज लुधियाना में ‘टाटा स्टील प्लांट’ (TATA Steel Plant) का नींव पत्थर रखा गया है। यहां हम आपको बता दे कि यह देश में दूसरा सबसे बड़ा टाटा प्लांट होगा।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
यह प्लांट 2600 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है जिससे पंजाब के नौजवानों को रोजगार का अवसर प्रधान होगा। यहां हम आपको बता दे कि जमशेदपुर के बाद टाटा स्टील का यह पूरे भारत में दूसरा सबसे बड़ा प्लांट होगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। “देश का दूसरा सबसे बड़ा टाटा प्लांट पंजाब में बन रहा है”। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘टाटा कंपनी के आने से और भी बड़ी कंपनियां आएंगी।”
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
उन्होंने कहा कि ‘जमीन देने वालों के बच्चों को पहले मिलेगा रोजगार’ इसके साथ ही टाटा स्टील प्लांट के आने से करीब 2500 युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि टाटा एक देशभक्त कंपनी है,”टाटा ने देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान दिया है।”
AAP नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्य़ापार के अड्डे का किया था विरोध






