डेली संवाद, जालंधर। DIPS News: डिप्स स्कूल (DIPS School) करोल बाग में यूनिटी अर्थात् एकता थीम पर क्लास शो का आयोजन किया गया। यह क्लास शो प्रिंसिपल राजेश चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रोग्राम में मुख्य तौर पर विद्यार्थियों के पेरेट्स शामिल हुए।

उनका स्वागत करते हुए विद्यार्थियों ने वैलकम गीत पेश किया। नाटक पेश करते हुए उन्होंने कम्यूनिटी हैल्पर्स, नशे के नुक्सान यानि नशीली दवाओं का दुरूपयोग के बारे में बताया। बच्चों ने एकता का संदेश देते हुए गीत और भाषण पेश किया।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इस दौरान निमिश ने कैलाश सव्यार्थी, शौर्य ने वी.आर अंबेडकर, आरुष ने ज्योति राव पुले, मुस्कान ने मदर टैरेसा के रोल मॉडल बनकर सबका मन मोह लिया। प्रिंसिपल राजेश चौधरी ने कहा कि इस शो का मुख्य मकसद बच्चों के मन में एकता की भावना का संचार करना और मिल कर सामाजिक बुराईयों को दूर करना है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
इस दौरान पेरेंट्स के लिए भी विभिन्न वन मिनट गेम्स का आयोजन किया गया। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने शो में भाग लेने वाले सभी बच्चों को अभिनय और टेलेंट की प्रशंसा की। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
AAP नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्य़ापार के अड्डे का किया था विरोध








