⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 176 शब्द|📅 20 Oct 2023
डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्टस के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स में कक्षा स्कॉलर्स के नन्हें बच्चों के लिए ‘किड्स डांडिया मस्ती’ एक्टीविटी करवाई गई, जिसमें बच्चों ने बड़े हर्षोल्लास व उत्साह से भाग लिया।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
नवरात्रि के इस उपलक्ष्य में करवाई गई। इस गतिविधि में बच्चे पारंपरिक परिधानों में सजकर आए और डांडिया नृत्य किया। विद्यालय की अध्यापिकाओं ने भी बच्चों के संग डांडिया नृत्य का आनंद लिया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
उन्होंने कक्षाओं में बच्चों को माँ दुर्गा की उपासना के नौ दिवसीय पर्व का महत्त्व समझाया। शर्मीला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स) ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ना व उनमें अच्छे संस्कारों का समावेश करना है।
AAP नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्य़ापार के अड्डे का किया था विरोध








