Jalandhar News: जालंधर भाजपा को नए प्रधान की तलाश, पार्टी में बड़े बदलाव की तैयारी, प्रधानगी के लिए इन नेताओं ने शुरू की लाबिंग

Daily Samvad
3 Min Read
BJP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 407 शब्द|📅 20 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी जालंधर में अपना प्रधान बदलने जा रही है। इसके लिए आज प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर के साथ कई नेताओं की मीटिंग हुई है। एक या दो दिनों में भाजपा जालंधर समेत कई जिलों में नए प्रधानों की नियुक्ति करने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी अपने मौजूदा जिला प्रधान सुशील शर्मा को हटाकर कोई नया चेहरा प्रधान की कुर्सी पर बिठाना चाह रही है। इसके अलावा एक पुराने चेहरे पर भी विचार विमर्श चल रहा है। फिलहाल अभी तक कोई नाम तय नहीं हो सका है। इसे लेकर जालंधर से लेकर चंडीगढ़ तक लांबिंग भी हो रही है।

भाजपा के जिला प्रधान की दौड़ में अशोक सरीन हिक्की पूरी ताकत लगा रहे हैं। हिक्की अभी जालंधर में भाजपा के महामंत्री हैं, जिसके लिए अमृतसर के एक नेता जोर लगा रहे हैं। हालांकि जालंधर का कोई भी वरिष्ठ नेता अशोक सरीन हिक्की के पक्ष में नहीं है। सूत्र बता रहे हैं कि हिक्की आज राकेश राठौर के घर भी हाजिरी लगवाने पहुंचे थे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि किसी अनुभवी और वरिष्ठ नेता को जिले का प्रधान बनाया जाए, क्योंकि जालंधर समेत पंजाब के पांच नगर निगमों में चुनाव होने हैं, इसके बाद लोकसभा चुनाव है। जिससे भाजपा के वरिष्ठ नेता चाहते हैं कि जालंधर जिले में किसी अनुभवी नेता को प्रधानगी की कुर्सी सौंपी जाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का रुझान वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधान रमेश शर्मा की तरफ है। रमेश शर्मा को फिर से भाजपा की कमान सौंपी जा सकती है। रमेश शर्मा की प्रधानगी में भाजपा को बढ़त मिली थी। हालांकि प्रधानगी की दौड़ में पूर्व पार्षद भगवंत प्रभाकर भी शामिल है। प्रभाकर संघ के करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं।

हालांकि भाजपा का एक गुट अजय चोपड़ा के लिए भी लाबिंग में जुटा है। अजय चोपड़ा भी प्रधानगी की रेस में हैं। चोपड़ा के साथ जालंधर भाजपा का यूथ जुड़ा है, जिससे भाजपा का यह ग्रुप चाहता है कि अजय चोपड़ा को प्रधान बनाया जाए। अजय चोपड़ा बेदाग नेता हैं, जो हर चुनाव में पूरी शिद्दत के साथ काम करते रहे हैं।

AAP नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्य़ापार के अड्डे का किया था विरोध

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *