Punjab News: पेडा द्वारा रीन्यूएबल परचेज ओबलीगेशन की निगरानी के लिए वैब पोर्टल लांच

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 20 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की वचनबद्धता के अंतर्गत ’डिजिटल पंजाब’ की दिशा की तरफ अहम कदम उठाते हुए पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने राज्य में रीन्यूएबल परचेज ओबलीगेशन (आर. पी. ओ) की निगरानी के लिए एक वैब पोर्टल लांच किया है।

पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि सभी संबंधी इकाईयाँ (ओबलीगेटिड ऐंटटीज़) जैसे डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियाँ (डिसकाम), केप्टिव पावर प्लांटज़ (सी.पी.पी) और ओपन एक्सैस (ओ.ए) खपतकारों के लिए rpo.peda.gov.in पर रजिस्टर करना और आर.पी.ओ की पालना संबंधी डाटा पेश करना अनिर्वाय है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अमन अरोड़ा ने कहा कि आर.पी.ओ. पोर्टल को ओबलीगेटिड ऐंटटीज़ के बारे में जानकारी के एक व्यवस्थित डाटाबेस के तौर पर विकसित किया गया है जो यह बताएगा कि क्या आर.पी.ओ. लक्ष्यों को पूरा किया जा रहा है या नहीं और इसकी पालना न करने की सूरत में बनती कार्यवाही के लिए रैगूलेटर के संज्ञान में लाया जाएगा।

पेडा के सी. ई. ओ. डा. अमरपाल सिंह ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा ऊर्जा क्षेत्र के विस्तार से इस प्रकार की इकाईयों की संख्या में विस्तार हो रहा है जो आर.पी.ओ. सबंधी लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पाबंद है। अब उपभोक्ता परंपरागत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत के प्लांटों और प्राप्त की ऊर्जा की उपभोग सम्बन्धित डेटा दर्ज कर सकते है, सबंधित दस्तावेज़ों को अपलोड कर सकते है और रिपोर्ट जमा कर सकते है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

डा. अमरपाल सिंह ने कहा कि वैब पोर्टल के साथ ज़रूरी डाटा एकत्रित करने, भाईवालों के दरमियान संचार, लक्ष्य निर्धारित करने और समय-समय पर रिपोर्टों तैयार करने में भी लाभदायक होगा। यह पोर्टल आर.पी.ओ. पालना प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढाएगा। सी.ई.ओ. ने कहा कि वैब पोर्टल उपभोक्ता प्रमाणीकरण पर आधारित होगा और पोर्टल पर पहले से ही अधिकारित मंजूरी के लिए मंजूरी देने वालों की एक डायरेक्टरी भी होगी।

AAP नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्य़ापार के अड्डे का किया था विरोध

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *