Jalandhar News: मखदूमपुरा में राणा बेकरी के पास अवैध रूप से बन गई बहुमंजिला इमारत, निगम कमिश्नर से शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 21 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: नगर निगम जालंधर के अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर लगातार अवैध निर्माण हो रहे हैं। इन अवैध निर्माणों की लगातार शिकायतें भी आ रही हैं, लेकिन कार्रवाई के मामले में निगम अधिकारी फिसड्डी साबित हो रहे हैं। जिससे अवैध निर्माण तेजी के साथ बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

नया मामला मखदूमपुरा में राणा बैकरी के पास का है। यहां केले वाले गोदाम के सामने अवैध रूप से बहुमंजिला कामर्शियल इमारत बना दी गई है। इस इमारत में बर्तनों को स्टोर कर के रखा जा रहा है। जिससे मोहल्ले के लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों ने निगम कमिश्नर से शिकायत की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

वहीं, आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने भी निगम कमिश्नर ऋषिपाल सिंह से मखदूमपुरा की इस अवैध इमारत की शिकायत की है। रवि छाबड़ा ने कहा है कि मोहल्ले के लोगों के साथ उन्होंने भी शिकायत है। क्योंकि इस अवैध कामर्शियल इमारत से जहां लोगों को परेशानी हो रही है, वहीं सरकार को भी लाखों रुपए का चूना लगा है।

Jalandhar News: मखदूमपुरा में राणा बेकरी के पास अवैध रूप से बन गई बहुमंजिला इमारत, निगम कमिश्नर से शिकायत
मखदूमपुरा में राणा बेकरी के पास बनी अवैध इमारत

बस्ती नौ में पाल ट्रैडर के पीछे कामर्शियल निर्माण की तैयारी

उधर, बस्ती नौ में पाल ट्रैडर्स के पीछे कामर्शियल निर्माण करने की तैयारी हो रही है। सूत्र बताते हैं कि इसका भी कोई नक्शा और सीएलयू नहीं करवाया गया है। जिससे सरकार को बड़ा नुकसान होगा। जानकारी के मुताबिक पाल ट्रैडर और क्रिकेट टापर के बिल्कुल पीछे कामर्शियल निर्माण की तैयारी है।

Jalandhar News: मखदूमपुरा में राणा बेकरी के पास अवैध रूप से बन गई बहुमंजिला इमारत, निगम कमिश्नर से शिकायत
बस्ती नौ में पाल ट्रैडर के पीछे बन रही है कामर्शियल इमारत

युवती ने किया हंगामा, व्यक्ति पर लगाए गंभीर आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *