St. Solider News: सेंट सोल्जर स्कूल भोगपुर ने जीती इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट की ओवरआल ट्रॉफी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 21 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। St. Solider News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा करवाई गई तीन दिवसीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट सफलतापूर्व सम्पन्न हुई। जिसमें बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो के टूर्नामेंट करवाए गए जिनमें सेंट सोल्जर के 19 स्कूलों जैसे मास्टर गुरबंता सिंह मार्ग, मान नगर, मॉडल हाउस, करतारपुर, फगवाड़ा, टांडा आदि स्कूलों के खिलाडियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया।

St. Solider News: सेंट सोल्जर स्कूल भोगपुर ने जीती इंटर स्कूल स्पोर्ट्स मीट की ओवरआल ट्रॉफी

स्पोर्ट्स मीट के परिणाम निकाले गए जिसमें छात्रों को सम्मानित करने के लिए ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर करनल आर.के खन्ना, प्रिंसिपल रीना अग्निहोत्री द्वारा किया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

परिणामों में सेंट सोल्जर की ब्रांचों जिनमें बैडमिंटन (लड़कों में) गढ़दीवाला ने पहला, ऊना रोड होशियारपुर ने दूसरा, जालंधर-अमृतसर बाईपास स्थित ब्रांच ने तीसरा, (लड़कियों में) टांडा ने पहला, भोगपुर ने दूसरा, लक्ष्मी एन्क्लेव (होशियारपुर) ने तीसरा, बास्केटबॉल में जालंधर- अमृतसर बाईपास स्थित ब्रांच ने पहला स्थान प्राप्त किया।

साथ ही न्यू डिफेन्स कॉलोनी ने दूसरा, माहिलपुर ने तीसरा, खो-खो में भोगपुर ने पहला, टांडा ने दूसरा, जालंधर-अमृतसर बाईपास स्थित ब्रांच ने तीसरा, वॉलीबॉल में भोगपुर ने पहला, मान नगर ने दूसरा, टांडा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और भोगपुर स्कूल ने ओवरआल जीती साथ ही टांडा और जालंधर-अमृतसर बाईपास स्थित ब्रांच ने ओवरआल में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

वाईस चेयरपर्सन चोपड़ा ने विजय रही टीमों को सम्मानित करते हुए सभी खिलाडियों की सराहना की और उन्हें ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लेने के लिए कहा। उन्होंने खिलाडियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उनके लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

युवती ने किया हंगामा, व्यक्ति पर लगाए गंभीर आरोप, देखें

https://youtu.be/lrlL4jUgxO0
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *