Punjab News: सीएम और स्पीकर ने पंजाब विधान सभा सैशन की कार्यवाही देखने आए ऑक्सब्रिज वर्ल्ड स्कूल कोटकपूरा के विद्यार्थियों के साथ की मुलाकात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 312 शब्द|📅 21 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: ऑक्सब्रिज वर्ल्ड स्कूल, कोटकपूरा के विद्यार्थियों ने बीते कल विधान सभा सैशन की कार्यवाही दर्शक के तौर पर देखी और सदन में होते वैधानिक कामकाज के बारे जानकारी प्राप्त की।

Punjab News: सीएम और स्पीकर ने पंजाब विधान सभा सैशन की कार्यवाही देखने आए ऑक्सब्रिज वर्ल्ड स्कूल कोटकपूरा के विद्यार्थियों के साथ की मुलाकात

सैशन की कार्यवाही देखने आए स्कूली विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान और स्पीकर पंजाब विधान सभा स. कुलतार सिंह संधवां ने मुलाकात की और उन को जीवन में मेहनत करके सफल मनुष्य बनने और राज्य और देश की तरक्की के लिए अपना कीमती योगदान डालने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने अब तक राज्य के 37,000 से अधिक योग्य नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दीं हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद पंजाब के नौजवानों राज्य में बेहतर रोज़गार मुहैया करवाना है जिससे पंजाबी नौजवान राज्य छोड़ कर बाहर के मुल्कों की तरफ न जाएँ बल्कि अपने पंजाब में ही रोज़गार हासिल करके राज्य की सेवा करें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

स. संधवां ने इस अवसर पर कहा कि सदन की कार्यवाही देख कर जहाँ विद्यार्थियों को राज्य की वैधानिक कार्य प्रणाली के बारे जानकारी मिलती है, वहीं राजनैतिक नेताओं की कारगुज़ारी साकार रूप में देखने को मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्साहित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि पंजाब के नौजवान विदेश जाने की लालसा छोड़े और यहाँ रह कर ही अच्छा रोज़गार हासिल करें और अपने समाज की भलाई के लिए काम करें।

इस अवसर पर ऑक्सब्रिज वर्ल्ड स्कूल के प्रिंसिपल समीना खुराना और वाइस प्रिंसिपल सपना बजाज ने विद्यार्थियों को उत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब और स्पीकर पंजाब विधान सभा का धन्यवाद भी किया।

युवती ने किया हंगामा, व्यक्ति पर लगाए गंभीर आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *