Jalandhar News: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’, युवती ने किया जमकर हंगामा, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 22 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर समेत पंजाब में तांत्रिकों का बड़ा जाल फैलता जा रहा है। ये तांत्रिक भोले-भाले मासूम और खासकर महिलाओं को अपने तंत्र जाल में फंसाते हैं और उनसे लाखों रुपए ठग लेते हैं। एक ऐसा ही मामला जालंधर में आया है। यहां झाड़फूंक के नाम पर 20 हजार रुपए ठगने का आरोप है। जिसे लेकर पुलिस थाने में जमकर हंगामा भी हुआ।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक बस्तियात इलाके में आर्मी से रिटायर एक दपंति को झाड़फूंक के नाम पर ठगा गया है। उक्त दंपति की बेटी को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने बस्ती बावा खेल पुलिस थाने में तथाकथित तांत्रिक भोला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उससे पहले थाने के बाहर जमकर हंगामा हुआ।

पूजा नामक युवती ने बताया कि उनते पिता बीमार रहते हैं। उनकी मेड ने किसी तांत्रिक का नाम बताकर माता-पिता को तांत्रिक के पास लेकर गई। इस बात की जानकारी जब उसे लगी तो वह तांत्रिक के अड्डे पर पहुंच गई। जहां उनकी माता का बाल पकड़कर तांत्रिक भोला घसीट रहा था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

पूजा ने बताया कि मां को इस तरह देख कर वह डर गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तांत्रिक से उनकी माता को छुड़ाया। पूजा का आरोप है कि तांत्रिक भोला उनकी मां से 20 हजार रुपए ठगे हैं। जबकि पुलिस थाने में तांत्रिक भोला ने कहा कि उन्होंने कोई पैसे नहीं लिए हैं।

तांत्रिकों से सावधान, महिला के साथ तांत्रिक ने ये क्या कर डाला?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *