Champai Soren: झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन BJP में हुए शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, रांची। Champai Soren: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (CM Champai Soren) बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए। रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा ने 30 अगस्त को उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि चंपाई सोरेन के आने से भाजपा मजबूत होगी। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि JMM अब पति-पत्नी और दलालों की पार्टी रह गई है।

Shivraj-Singh-Chauhan
Shivraj-Singh-Chauhan

मैंने कभी नहीं सोचा था मेरी जासूसी होगी

वहीं, चंपाई सोरेन ने कहा कि हमने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला लिया था, लेकिन झारखंड की जनता का प्यार देखकर फिर राजनीतिक तौर पर एक्टिव हुआ। मैंने झारखंड आंदोलन का उतार चढ़ाव देखा है। चंपाई सोरेन ने कहा मैं दिल का साफ हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था मेरी जासूसी होगी। जिसने झारखंड के लिए लड़ाई लड़ी उसके पीछे जासूस लगाया। उस दिन के बाद हमने फैसला लिया कि दल में जाएंगे, जनता की सेवा करेंगे।

JMM की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया

चंपाई ने बुधवार, 28 अगस्त को देर शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा था, ‘हमने जो भी फैसला लिया है, झारखंड के हित में लिया है। हम संघर्ष करने वाले व्यक्ति हैं, पीछे नहीं हटेंगे। पार्टी हमें जो भी दायित्व देगी, उसी हिसाब से हम काम करेंगे। झारखंड में विकास के साथ-साथ आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए हम कदम उठाएंगे।’

चंपाई सोरेन के पार्टी छोड़ने के एक दिन के अंदर ही झारखंड कैबिनेट में दूसरे मंत्री को जगह मिल गई है। चंपाई सोरेन की जगह रामदास सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली।

शिवराज ने कहा कि टाइगर अभी जिंदा है



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *