Fraud Travel Agent: पंजाब में कनाडा भेजने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 23 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Fraud Travel Agent: पंजाब में जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे है। पंजाब में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है।

कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ से सामने आ रहा है। खबर है कि चंडीगढ़ के सेक्टर सेक्टर-34 स्थित ब्लू सफायर इमीग्रेशन एंड एजुकेशनल कॉन्सुलेट प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायकर्ता का नाम अभिलाषा भार्गव है जोकि लुधियाना की रहने वाली बताई जा रही है। उसने बताया कि उसे कनाडा जाना था। उसने वीजा अप्लाई करने के लिए सेक्टर-34 स्थित ब्लू सफायर इमीग्रेशन एंड एजुकेशनल कॉन्सुलेट प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गुरप्रीत सिंह रंधावा से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उसने वीजा लगवाने के लिए 25 लाख रुपए की मांग की जिसके बाद उसने 20 लाख 47 हजार 819 रुपए दे दिए लेकिन पैसे देने के बाद भी अभिलाषा भार्गव को वीजा नहीं मिला। जिसके बाद अभिलाषा ने डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने की धाराओं के तहत पुलिस में मामला दर्ज करवाया।

महिला के साथ तांत्रिक ने ये क्या कर डाला?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *