⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 182 शब्द|📅 23 Oct 2023
डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday in Punjab: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने दशहरे के अवसर पर राज्य के सभी सेवा केन्द्रों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के प्रशासनिक सुधार और जन शिकायतों संबंधी मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि 24 अक्तूबर को सभी सेवा केंद्र सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कार्यशील रहेंगे और इन केन्द्रों में आम दिनों की तरह सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
उन्होंने लोगों से अपील की कि वह राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सेवाएं लेने के लिए 24 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे से पहले सेवा केन्द्रों में जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि 24 अक्तूबर को छोडक़र बाकी दिन सेवा केंद्र अपने मौजूदा समय के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यशील रहेंगे।
महिला के साथ तांत्रिक ने ये क्या कर डाला?







