Punjab News: बरनाला में पुलिसकर्मी की हत्या करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 207 शब्द|📅 24 Oct 2023

डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: पुलिस ने बरनाला में रविवार रात पुलिसकर्मी की हत्या करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ लिया है। सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इसका एक वीडियो सामने आया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी देने के लिए बरनाला पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। बता दें कि रविवार देर रात बरनाला शहर में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई थी। यह घटना शहर के 25 एकड़ इलाके की है, जहां रेस्टोरेंट में कबड्डी खिलाड़ियों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच मारपीट हो गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके बाद जब सिटी वन की पुलिस मौके पर पहुंची तो रेस्तरां में झगड़ा करने वाले कबड्डी खिलाड़ियों को कार में बैठने के लिए कहा गया और उनकी पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। आरोपियों ने हवलदार दर्शन सिंह पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *