डेली संवाद, नई दिल्ली। Dussehra LIVE: बुराई पर अच्छाई का पर्व विजयादशमी आज पूरे देश में धूम-धाम के साथ मनाया गया। देश भर में कई जगहों पर रावण के पुतले का दहन किया गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दिल्ली के द्वारका रामलीला ग्राउंड में रामलीला का मंचन देखा। इसके साथ ही उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।
पीएम मोदी ने कहा –
- मैं समस्त भारतवासियों को शक्ति उपासना पर्व नवरात्रि और विजय पर्व विजयादशमी की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं।
- विजयादशमी का ये पर्व, अन्याय पर न्याय की विजय, अहंकार पर विनम्रता की विजय और आवेश पर धैर्य की विजय का पर्व है।
- इस बार हम विजयादशमी तब मना रहे हैं, जब चंद्रमा पर हमारी विजय को 2 महीने पूरे हुए हैं।
- विजयादशमी पर शस्त्र पूजा का भी विधान है। भारत की धरती पर शस्त्रों की पूजा किसी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है।
- विजयादशमी का पर्व सिर्फ रावण पर राम की विजय का पर्व नहीं, राष्ट्र की हर बुराई पर राष्ट्रभक्ति की विजय का पर्व बनना चाहिए।
PM Shri @narendramodi attends Dussehra celebrations in Dwarka, New Delhi. https://t.co/QgmL1dgUiR
— BJP (@BJP4India) October 24, 2023
- हमें समाज में बुराइयों के, भेदभाव के अंत का संकल्प लेना चाहिए।
- भारत आज विश्व की सबसे बड़ी democracy के साथ, सबसे विश्वस्त democracy के रूप में उभर रहा है।
- भगवान राम की जन्मभूमि पर बन रहा मंदिर सदियों की प्रतीक्षा के बाद हम भारतीयों के धैर्य को मिली विजय का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
- आज हमें सौभाग्य मिला है कि हम भगवान राम का भव्यतम मंदिर बनता देख पा रहे हैं।
- अयोध्या की अगली रामनवमी पर रामलला के मंदिर में गूंजा हर स्वर, पूरे विश्व को हर्षित करने वाला होगा। राम मंदिर में भगवान राम के विराजने को बस कुछ महीने बचे हैं।
पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप






