Punjab News: पंजाब में सी.आई.ए. की बड़ी कार्रवाई, 4 गैंगस्टर हथियारों सहित गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 25 Oct 2023

डेली संवाद, मोहाली। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर मोहाली से सामने आ रही है। खबर है कि मोहाली में एक बड़ी वारदात होने से पहले ही टल गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोहाली में सी.आई.ए. स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के मुताबिक सी.आई.ए. स्टाफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 गैंगेस्टरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि यह चारों गैंगस्टर होशियारपुर में बड़ा हमला करने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही इनको काबू कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बताया जा रहा है कि इन गैंगेस्टरों को हथियारों की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही गैंगेस्टरों से 5 अवैध पिस्तौलें भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि काबू किए गए गैंगेस्टर यूपी से हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करते थे और इसके साथ ही के फेक कॉल सेंटर भी चलाते थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी मिली है कि यह चारों 3 महीने से खरड़ में रह रहे थे और होशियारपुर में किसी को टारगेट करने की फिराक में थे।गैंगस्टर रणजीत होशियारपुर, सौरव होशियारपुर, हथियार सप्लायर शिवराज अलीगढ़ यू.पी. से संबंधित है। इनमें से एक शीश नाम का व्यक्ति है जो खरड़ा में रहता था एक फेक कॉल सेंटर चला रहा था जिसे काबू किया गया है।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *