St. Soldier News: सेंट सोल्जर के बारहवें दीक्षांत समरोह का आयोजन, 267 छात्रों के डिग्रीयाँ प्राप्त कर चहके चेहरे

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 25 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। St. Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज और सेंट सोल्जर को-एड कॉलेज के बारहवें दीक्षांत समरोह का आयोजन किया गया जिसमें 227 एल.एल.बी, बी.ऐ एल.एल.बी, बी.कॉम एल.एल.बी, बी.बी.बी एल.एल.बी, बी.ऐ (लॉ), बी.कॉम (लॉ), बी.बी.ऐ (लॉ) और 40 बी.ऐ, बी.कॉम, बी.पी.टी और बी.सी.ऐ के कुल 267 के करीब छात्रों को डिग्रीयाँ प्रदान की गई और 6 यूनिवर्सिटी पहली पोज़िशनों वाले छात्रों को गोल्ड मैडल के साथ सम्मानित किया गया।

St. Soldier News: सेंट सोल्जर के बारहवें दीक्षांत समरोह का आयोजन, 267 छात्रों के डिग्रीयाँ प्राप्त कर चहके चेहरे

प्रोग्राम की शुरुआत ज्योति प्रज्जवलित कर की गई। छात्रों को डिग्रीयाँ प्रदान करने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस एम.एस चौहान, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी लद्देवाली की एसोसिएट डीन डॉ. रूपम जगोटा मुख्य अतिथि के रूप, चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जिनका स्वागत मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा, लॉ कॉलेज डायरेक्टर डॉ. सुभाष शर्मा, डिग्री कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वीना दादा, कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. अलका गुप्ता आदि द्वारा किया गया। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. सुभाष शर्मा द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पढ़ गई और डॉ.वीणा दादा द्वारा वोट ऑफ़ थैंक्स किया गया। इस अवसर पर जस्टिस चौहान और सभी मेहमानों द्वारा छात्रों को डिग्रीयाँ प्रदान की गई।

St. Soldier News: सेंट सोल्जर के बारहवें दीक्षांत समरोह का आयोजन, 267 छात्रों के डिग्रीयाँ प्राप्त कर चहके चेहरे

इसके अतिरिक्त अकादमिक, यूनिवर्सिटी पोजीशन होल्डर्स, स्पोर्ट्स, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में नाम चमकाने वाले छात्रों में पुरस्कृत करते हुए उन्हें बधाई दी। अपने कनवोकेशन भाषण में जस्टिस चौहान ने कानूनी पेशे में उज्ज्वल अवसर समझाते हुए छात्रों को हमेशा समस्याओं का समाधान बनने को प्रेरित किया और कहा कि अगर आपको कोई रास्ता नहीं मिल रहा तो अपना रास्ता खुद बनाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जस्टिस चौहान ने कहा कि जीतने की चाह रखने वाले कभी हार नहीं मानते और दूसरों के लिए मिसाल बनते हैं। डॉ. रूपम जगोटा ने छात्रों को कहा कि वह युवा जोश और सीनियर के अनुभव से सिखकर दुनिया में अपना नाम बनाए। साथ ही उन्होंने छात्रों को कहा कि अगर अपना काम सच्ची लग्न और कड़ी मेहनत से करें तो हर कामयाबी आपके कदम में होगी। इस अवसर पर डिग्रीयाँ प्राप्त करने वाले छात्रों के चेहरे पर ख़ुशी की मुस्कान और कुछ कर दिखाने का जोश नज़र आया।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *