UP News: भेड़िये की धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग जारी, 22 टीमें कर रहीं लगातार गश्त

Daily Samvad
2 Min Read
Yogi Adityanath, Chief Minister of Uttar Pradesh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ/बहराइच। UP News: भेड़िये की धरपकड़ के लिए वन विभाग का ऑपरेशन शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि, टीम को सफलता नहीं मिली। वहीं, ग्रामीणों को भेड़िये के आतंक से बचाने के लिए लगातार गश्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

बता दें कि आदमखोर भेड़िये के आतंक से लगभग 35 से अधिक गांवों के ग्रामीण प्रभावित हैं। वन विभाग (Forest Department) की टीम ने गुरुवार को चार भेड़ियों को दबोचा था।

CM's eye on Operation Bhediya, Forest Minister reached Bahraich and met the victims
CM’s eye on Operation Bhediya, Forest Minister reached Bahraich and met the victims

भेड़ियाें को पकड़ने के लिए लगातार कॉम्बिंग की जा रही

वहीं, दो शेष भेड़ियाें को पकड़ने के लिए लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। डीएफओ अजित सिंह ने बताया कि खूंखार भेड़िये को पकड़ने के लिए 22 टीमों द्वारा 75 किमी. के दायरे में कॉम्बिंग की जा रही है। उन्हाेंने बताया कि गुरुवार सुबह भेड़िये के पकड़े जाने के बाद से इलाके में कोई हरकत और पग चिन्ह नहीं मिले हैं।

टीम की ओर से ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही है। उन्हें रात में घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है। वहीं, आवश्यक कार्य पर झुंड में निकलने के निर्देश दिये गये हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *