Canada Visa: पंजाबियों के लिए सबसे बड़ी खबर, भारत ने कनाडा वीजा को लेकर जारी किया नया आदेश, कल से होगा लागू, पढ़ें लेटर

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 25 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Canada Visa: कनाडा से भारत आने वाले पंजाबियों समेत अन्य भारतीय एनआरआईज के लिए बड़ी खबर है। भारत-कनाडा के तल्ख रिश्ते के बीच भारत सरकार ने कनाडा वीजा जो प्रतिबंध लगाया था, उसे फिलहाल कुछ संशोधन के बाद फिर से शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

भारत ने कनाडा में कुछ श्रेणियों के लिए वीजा सेवाएं फिर से शुरू करने जा रहा है। यह आदेश कल यानी 26 अक्तूबर 2023 से प्रभावी होगा। जिन श्रेणियों के लिए सेवाएं बहाल की गई हैं, उनमें प्रवेश वीजा, बिजनेस वीजा, मेडिकल वीजा और कॉन्फ्रेंस वीजा शामिल हैं। भारतीय उच्चायोग की ओर से यह जानकारी दी गई है।

आपको बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बयान के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था। रिश्ते अब भी नाजुक मोड़ पर हैं। पहले कनाडा की तरफ से भारत जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई। इसके बाद भारत ने खालिस्तान समर्थकों के खतरे के मद्देनजर भारतीय नागरिकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की थी।

Canada Visa: पंजाबियों के लिए सबसे बड़ी खबर, भारत ने कनाडा वीजा को लेकर जारी किया नया आदेश, कल से होगा लागू, पढ़ें लेटर
कनाडा में वीजा सर्विस शुरू करेगा भारत, लेटर जारी
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस बीच 21 सितंबर को कनाडा में भारत के लिए वीजा सेवाएं मुहैया कराने वाली एजेंसी ने परिचालन कारणों से कुछ समय के लिए इस सुविधा को निलंबित कर दिया। बीएलएस इंटरनेशनल की ओर से जारी आदेश में कहा गया था कि ऑपरेशन कारणों से तत्काल प्रभाव से यानी 21 सितंबर 2023 से कनाडा में भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।

कनाडा में भारतीय वीजा सेवाओं के पोर्टल पर एक नोटिस प्रकाशित किया गया था। इसमें भारतीय मिशन्स को संबोधित करते हुए कहा गया था कि परिचालन संबंधी कारणों से भारत का वीजा जारी करने की प्रक्रिया को अगले आदेश तक निलंबित किया जाता है। लोगों को अपडेट्स के लिए वेबसाइट पर नजर रखने के लिए कहा गया था।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *