Punjab News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, अफसर के खिलाफ केस दर्ज, जाने मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: प्रदेश में भ्रष्टाचार (Corruption) विरोधी अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau) ने फाजिल्का जिले के ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी (बी.डी.पी.ओ.) खूहियां सरवर में तैनात टैक्स कलेक्टर गुलजीत सिंह के खिलाफ 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में रिश्वतखोरी का मामला दर्ज (FIR) किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस संबंध में जानकारी देते हुए आज यहां विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त टैक्स कलेक्टर के खिलाफ यह केस सुनील कुमार, निवासी गांव दीवान खेड़ा, तहसील अबोहर की ओर से मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।

ऑनलाइन शिकायत की जांच

उन्होंने आगे बताया कि इस ऑनलाइन शिकायत की जांच के दौरान पता चला कि शिकायतकर्ता कस्बा खूहियां सरवर में निर्माण सामग्री की दुकान चला रहा है और उसने विभिन्न मौकों पर छह गांवों की पंचायतों को 8,62,989 रुपये की निर्माण सामग्री प्रदान की थी।

1,20,000 रुपये रिश्वत की थी मांग

उन्होंने आगे बताया कि इन बकाया बिलों के निपटारे के लिए उक्त कर टैक्स कलेक्टर ने शिकायतकर्ता से 1,20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी और इस संबंध में टैक्स कलेक्टर 50,000 रुपये रिश्वत पहले ही ले चुका है। इसके उपरांत इस जांच रिपोर्ट के आधार पर यह साबित हुआ कि उक्त आरोपी कर्मचारी ने उक्त बकाया बिलों का निपटारा करने के बदले 50,000 रुपये रिश्वत ली थी।

FIR
FIR

इस संबंध में कर टैक्स कलेक्टर गुलजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की अगली जांच जारी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *