Nagar Nigam Election: जालंधर निगम कमिश्नर ने पार्षदी का चुनाव लड़ने वालों के लिए जारी किए ये आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Municipal Corporation
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 300 शब्द|📅 26 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Nagar Nigam Election: जालंधर नगर निगम के कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने निगम चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक लोगों के लिए आदेश जारी किया है। निगम कमिश्नर ने कहा है कि इलेक्शन लड़ने वाले दावेदार नामांकन करने से पहले एनओसी जरूर लें। इसके लिए दो अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

नगर निगम के कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि निगम चुनाव लड़ने से पहले संबंधित प्रत्याशी को एनओसी लेने की जरूरत होती है, इसके लिए निगम के दो अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इच्छुक लोग नगर निगम कार्यालय में आकर अप्लीकेशन दें और अपना एनओसी हासिल कर सकते हैं।

कमिश्नर ने इसके लिए सैक्रेटरी अजय शर्मा और सुपरिंडैंटेंट राजीव ऋषि की ड्यूटी लगाई है। किसी भी कार्यदिवस में इच्छुक लोग अजय इन दोनों अफसरों के दफ्तर में अप्लीकेशन देकर एनओसी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए समय सीमा तय की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

आपको बता दें कि पार्षद चुनाव लड़ने से पहले नगर निगम से एनओसी हासिल करनी पड़ती है। ये एनओसी यानि नो आब्जक्शन सर्टिफिकेट इस बात की तस्दीक करता है कि संबंधित व्यक्ति बकाएदार नहीं है। इसमें पानी, सीवरेज, प्रापर्टी टैक्स, हाउस टैक्स, बिल्डिंग संबंधित फीस समेत कई तरह की फीस शामिल होती है।

आपको बता दें कि पंजाब सरकार नगर निगम चुनाव करवाने की पूरी तैयारी में है। इसके लिए 10 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का कभी भी ऐलान कर सकता है। उम्मीद है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में नगर निगम का चुनाव करवाया जा सकता है।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *