Punjab Crime News: गुरुद्वारा में चोरी के आरोप में ग्रामीणों द्वारा युवक की जमकर पिटाई, मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 232 शब्द|📅 27 Oct 2023

डेली संवाद, मोगा। Punjab Crime News: मोगा से एक खबर सामने आ रही है यहां एक युवक की इतनी पिटाई की गई कि उसके बाद उसकी मौत हो गई। मोगा के बाघा पुराना के एक गांव में युवक की जमकर पिटाई की गई। जिसके बाद उक्त युवक की तड़प तड़प के मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक पर चोरी का आरोप लगा था। बता दें कि मृतक युवक उजागर सिंह कल रात करीब 9:30 बजे गुरुद्वारा गुरु-पुरी में चोरी से दाखिल हुआ था। इसी बीच उसने दरवाजा तोड़ दिया और गोलक से सारे पैसे चुरा लिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस बात की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने उक्त युवक को खिड़की से बांध दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि युवक का इरादा बेअदबी करने का था। बाद में युवक की अस्पताल में मौत हो गई।

पुलिस ने परिजनों के बयानों पर कार्रवाई करते हुए धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक युवक की मां के बयान के आधार पर 6 बायनेम और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *