Arijit Singh Show: अरिजीत सिंह के फैंस को बड़ा झटका, चंडीगढ़ में कैंसिल हुआ लाइव शो!

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 27 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Arijit Singh Show: सिंगर अरिजीत सिंह (Singer Arijit Singh) के फैंस को बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ की पुलिस ने 4 नवंबर को होने वाले कॉन्सर्ट की इजाजत देने से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अरिजीत सिंह का शो चंडीगढ़ के सेक्टर 34 स्थित प्रदर्शनी मैदान में होना था, जहां अपर्याप्त पार्किंग व्यवस्था का हवाला दिया गया है। कॉन्सर्ट आयोजकों पर ख़राब योजना बनाने का आरोप लगाते हुए, पुलिस ने कहा कि वे कॉन्सर्ट में शामिल होने वाली 5,000 से अधिक कारों के लिए पार्किंग योजना प्रस्तुत करने में विफल रहे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

बता दें कि पुलिस ने चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर को लिखित पत्र भेजकर कॉन्सर्ट की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। शो के लिए 7,000 से अधिक टिकट (छात्रों के लिए 1,800 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये के पैकेज तक) बेचे गए हैं। 4 नवंबर के इस शो से पहले, अरिजीत का कॉन्सर्ट 27 मई, 2023 को निर्धारित किया गया था। खराब मौसम के कारण संगीत कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *