PIMS News: पिम्स में तीन दिवसीय ‘हैकिंग हेल्थ मेडिकल हैकथॉन’ नामक प्रतियोगिता करवाई गई

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 309 शब्द|📅 27 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। PIMS News: मेडिकल क्षेत्रों में टेक्निकली तरीके से आ रही मुश्किलों को हल करने के लिए इंजिनियरिंग कालेजों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के डिवायस बनाए जा रहे हैं। इन्हीं को लेकर एनआईटी जालंधर में आर-टिस्ट (आधिकारिक रोबोटिक्स क्लब एनआईटीजे) और सीएमसी पीएसी (लुधियाना) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘हैकिंग हेल्थ मेडिकल हैकथॉन’ नामक प्रतियोगिता करवाई गई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न कालेजों ने भाग लिया। पिम्स इस प्रतियोगिता में पहले और दूसरे स्थान पर रहा। थी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 12 टीमों में से, पिम्स टीम पहले दिन शॉर्टलिस्ट की गई 9 टीमों में से एक थी। पिम्स की टीम ने दूसरे दिन प्रोजेक्ट का प्रोटोटाइप बनाने के लिए लगन से काम किया। तीसरे दिन, परियोजना को न्यायाधीशों के एक सम्मानित पैनल के सामने प्रस्तुत किया गया।

PIMS News: पिम्स में तीन दिवसीय 'हैकिंग हेल्थ मेडिकल हैकथॉन' नामक प्रतियोगिता करवाई गई

पिम्स के विद्यार्थियों की ओर से एक तो फ्ल्यूड इंपुट-आउटपुट डिवायस बनाई गई (सुझाव दिया गया) जिसमें मरीज को कितनी, कब फ्ल्यूड देनी है या फ्ल्यूड के दौरान अगर सूई हिल जाए उसकी जानकारी सीधी नर्सिंग स्टेशन पर जाएगी। इसके अलावा पिम्स रिप्रोडेक्टिव हेल्थ पर बनाई गई एप पर दूसरे स्थान पर रहा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस अवसर पर पिम्स के डायरेक्ट अमित सिंह ने कहा कि पिम्स ने ऐसी प्रतियोगिता में पहले दो स्थानों पर आने पर हमे गर्व महसूस हो रहा है। आगे भी पिम्स दूसरों के लिए मिसाल बनेगा। भविष्य में ऐसी प्रतियोगिताओं के लिए जो स्वास्थ्य से जुड़ी हैं और मरीजों की भलाई के लिए हैं पिम्स हर दम तैयार है। डायरेक्टर प्रिसीपल डा. राजीव अरोड़ा ने कहा कि हैकथॉन में अपने डिवाइस को प्रदर्शित करने का अवसर पाकर सम्मानित महसूस हो रहा है।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *