Weather Punjab: पंजाब में दो दिन मौसम रहेगा रहेगा साफ, उसके बाद होगी बारिश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Weather Punjab: पिछने दो दिनों की बारिश (Rain) के बाद पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh) में शनिवार व रविवार दिन खुश्क रहने का अनुमान है। जिसके चलते पंजाब (Punjab) के औसतन तापमान में 5.9 डिग्री और चंडीगढ़ के तापमान में 4.6 डिग्री का उछाल देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

अगस्त महीने में 8 फीसदी अधिक बारिश (Rain) हुई है। लेकिन सीजन में अभी भी 24 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसका असर अगले साल के बिजली उत्पादन और सिंचाई पर पड़ सकता है।

Weather Update
Weather Update

कुछ इलाकों में पाकेट रेन की संभावनाएं

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज शनिवार को पंजाब और चंडीगढ़ के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। वहीं, बारिश के आसार भी ना के बराबर ही हैं। कुछ इलाकों में पाकेट रेन की संभावनाएं बन रही हैं।

पंजाब और चंडीगढ़ में 2 सितंबर को मानसून एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि चंडीगढ़ और पंजाब के अन्य जिलों के लिए कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन इस दिन चंडीगढ़ सहित अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। ये संभावनाएं 3 सितंबर को भी रहेंगी।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

डैम के जलस्तर की चिंता

पंजाब पर प्रभाव डालने वाले 3 डैम का जलस्तर चिंता का विषय बना हुआ है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 1 जून से 30 अगस्त तक क्रमश: 24 फीसदी व 22 फीसदी कम बारिश हुई है। जिसके चलते उत्तर भारत के 3 प्रमुख डैम भाखड़ा, पोंग व थीन डैम अपनी क्षमता के कोसों दूर हैं।

30 अगस्त 2024 सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार भाखड़ा का जल भराव अपनी क्षमता का 70.60, पोंग डैम का 63.57 और थीन डैम 49.3 फीसदी है। सतलुज नदी पर बने भाखड़ा डैम का जलस्तर 1638.35 फीट, ब्यास नदी पर पोंग डैम का भराव 1360.67 फीट और रावी नदी पर थीन डेम का भराव 1644.69 फीट है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *