Punjab News: खेल मंत्री मीत हेयर ने ओलम्पिक कोटा हासिल करने वाले तीसरे पंजाबी निशानेबाज़ को दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 27 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के उभरते निशानेबाज़ अर्जुन बबूटा ने अगले साल पैरिस में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफायी कर लिया। अर्जुन ने आज दक्षिण कोरिया में चल रही एशियन निशानेबाज़ी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल के टीम वर्ग में स्वर्ण और व्यक्तिगत मुकाबले में रजत पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अर्जुन बबूटा को इस उपलब्धि के लिए मुबारकाबाद देते हुए कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि अब तक पैरिस ओलम्पिक्स का कोटा हासिल करने वाले 10 भारतीय निशानेबाज़ों में अर्जुन बबूटा तीसरा पंजाबी है। इससे पहले सिफत कौर समरा और राजेश्वरी कुमारी ने ओलम्पिक्स के लिए क्वालीफायी किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

भारतीय हॉकी टीम भी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सीधा क्वालीफायी हो गई है, जिस टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह समेत 10 पंजाबी खिलाड़ी हैं। मीत हेयर ने मोहाली में रहते वाले जलालाबाद में पले-बढ़े अर्जुन बबूटा को अगले मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छोटी उम्र के इस निशानेबाज़ ने पिछले साल विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर बनाई गई नयी खेल नीति के अंतर्गत ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफायी करने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों को तैयारी के लिए राज्य सरकार 15 लाख रुपए प्रति खिलाड़ी देगी।

कुत्तों ने ली ‘बाघ बकरी’ चाय कंपनी के मालिक की जान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *