Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में मत जाएं, गुजरात में आर्मी तैनात, पढ़ें मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़। Weather Update: मानसून (Monsoon) की बारिश (Rain) जारी है। पहाड़ से लेकर से मैदानों तक इस साल मानसून जमकर बरसा है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में बारिश के चलते पारा काफी गिर चुका है। वहीं, कई राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। गुजरात (Gujatat) के कई शहर बाढ़ की चपेट में हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मौसम विभाग (India Meteorological Department) की मानें तो दिल्ली में आज मौसम साफ रहेगा। वहीं, यूपी, बिहार, एमपी और गुजरात में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Weather Update
Weather Update

दिल्ली में हल्की बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, बादल छाए रहने से गर्मी से राहत जारी रहेगी। सितंबर की शुरुआत से दिल्ली में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बादल छाए रहने से दिल्ली का तापमान 35 डिग्री रहेगा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहेगा।

गुजरात में भारी बारिश से परेशानी

गुजरात में बीते दिनों से हो रही तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हो रखे हैं। लोगों को केयर सेंटर्स में जीवन यापन करना पड़ रहा है। वहीं, बाढ़ के चलते अब तक 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। गुजरात में तेज बारिश के चलते समुद्र तट के सोमनाथ-वेरावल, द्वारका, पोरबंदर और वड़ोदरा समेत 11 जिलों में स्थिति खराब है, जो आज बारिश से और बिगड़ सकती है।

weather update
weather update

हरियाणा और पंजाब में बारिश का अलर्ट

हरियाणा और पंजाब में मौसम विभाग ने 2 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जम्मू कश्मीर में भी इस दिन भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी इलाकों में 1 सितंबर को जहां मौसम साफ रहेगा, वहीं 2 सितंबर फिर तेज बारिश हो सकती है।

यूपी-बिहार के कई जिलों में हो सकती है बारिश

यूपी के आगरा और बस्ती में बारिश की संभावना है। वहीं, बिहार के नवादा, गया, पटना, औरंगाबाद, नालंदा, जहानाबाद और शेखपुरा जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अब पहले की तरह मूसलाधार बारिश नहीं होगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *