Big Changes From 1 November: 1 नवंबर से होने जा रहे है ये बड़े बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 30 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Big Changes From 1 November: अक्टूबर महीना खत्म होने में एक ही दिन बचा है इक दिन के बाद नवंबर महीना आ जाएगा। ऐसे में 1 नवंबर से कई नियम बदल जाएंगे, जिसका सीधा असर आपके घरेलू बजट पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के दाम तय होते हैं। हर महीने की पहली तारीख को कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दाम तय होते हैं। इसके अलावा ई-चालान और कुछ उत्पादों के आयात के नियम भी बदल जाएंगे।

आइए जानते हैं 1 नवंबर से बदलने वाले इन नियमों के बारे में…

एलपीजी की कीमत

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतें तय की जाती हैं। हर महीने की पहली तारीख को नई कीमतें घोषित की जाती हैं। त्योहारी सीजन के कारण इस दौरान मांग बढ़ने से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ सकती हैं। यह भी संभव है कि सरकार कीमतों में बदलाव नहीं करेगी।

ई-चालान

NIC के मुताबिक, 100 करोड़ रुपये या उससे अधिक टर्नओवर वाले व्यवसायों को 1 नवंबर से 30 दिनों के भीतर ई-चालान पोर्टल पर जीएसटी चालान अपलोड करना होगा। बता दें कि जीएसटी अथॉरिटी ने यह फैसला सितंबर में लिया था।

आयात के लिए समय सीमा

सरकार ने 30 अक्टूबर तक एचएसएन 8741 श्रेणी के तहत आने वाले लैपटॉप, टैबलेट और पर्सनल कंप्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के आयात पर छूट दी थी।1 नवंबर से क्या होगा ये अभी तक पता नहीं है। सरकार ने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है।

बंद हो चुकी LIC पॉलिसी को एक्टिवेट करें

अगर आपकी कोई एलआईसी पॉलिसी लैप्स हो गई है तो उसे 31 अक्टूबर तक दोबारा शुरू कर लें। आप इसे 31 अक्टूबर तक बिना किसी परेशानी के दोबारा शुरू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *