Punjab News: तहसील में MLA ने मारा छापा, रिश्वत लेते पटवारी को दबोचा, भारी हंगामा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 511 शब्द|📅 30 Oct 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक ने तहसील में छापा मारते हुए रिश्वत लेते पटवारी और नंबरदार को रंगेहाथ पकड़ा है। इसके बाद तहसील में जमकर हंगामा हुआ।

मामला माछीवाड़ा उप-तहसील का है। जहां आज विधायक जगतार सिंह दलायपुरा के छापे से हंगामा मच गया। विधायक ने यहां तैनात पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू कर लिया। विधायक दयालपुरा ने पत्रकारों को बताया कि गांव झाड़ौदी निवासी तेजविंदर सिंह ने कोर्ट से एक प्लॉट पर स्टे ले रखा था, जिसे उन्हें राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज करवाना था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह इस प्लॉट का स्टे दर्ज करवाने के लिए तहसील में गया तो पटवारी परमिंदर सिंह ने उससे 3000 रुपए की रिश्वत मांगी और सौदा 2500 रुपए में तय हुआ। इसके बाद शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह ने यह पूरा मामला विधायक दयालपुरा के ध्यान में लाया, जिन्होंने रिश्वत के 2500 रुपए के नोटों की फोटो स्टेट निकलवाकर अपने पास रख ली और शिकायतकर्ता रिश्वत के पैसे देने के लिए सब-तहसील माछीवाड़ा पहुंच गया।

जब तेजविंदर सिंह रिश्वत की रकम देने और स्टे दर्ज कराने के लिए पटवारी के कमरे में पहुंचा तो वह वहां मौजूद नहीं था। नंबरदार गुरइकबाल सिंह पटवारी के कमरे में बैठा था, जिसने शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह से फोन पर बात कराई और उसने रिश्वत की रकम नंबरदार को सौंप दी।

इसी बीच समराला के विधायक जगतार सिंह मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने नंबरदार गुरइकबाल सिंह को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिस पर डीएसपी समराला जसपिंदर सिंह और थाना प्रमुख संतोख सिंह मौके पर पहुंचे और नंबरदार को गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएसपी समराला ने कहा कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए जाएंगे और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पटवारी के पास जाने वाली रिश्वत की रकम लेने वाले नंबरदार गुरइकबाल सिंह ने कहा कि उसकी कोई गलती नहीं है, उसने पटवारी के कहने पर तेजविंदर सिंह से 2500 रुपए लिए थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उसने कहा कि इस मामले में पुलिस जो भी पूछताछ करेगी वह उसका सहयोग करेगा क्योंकि इस रिश्वत के पैसे से उसका कोई लेन-देन नहीं है। विधायक दयालपुरा ने कहा कि ‘आप’ सरकार ने लोगों से वादा किया था कि वे सरकारी दफ्तरों को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे और आज उन्होंने माछीवाड़ा उपतहसील में नंबरदार को पटवारी को पैसे लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है।

उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोगों को सहयोग करना चाहिए कि यदि कोई उनसे रिश्वत मांगता है तो तुरंत मामला उनके ध्यान में लाएं। विधायक दयालपुरा ने रिश्वतखोरी का मामला सामने लाने के लिए शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह की सराहना की और लोगों से भी अपील की कि वे आगे आएंगे तभी भ्रष्टाचार खत्म होगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *