Jalandhar News: जालंधर में सुबह-सुबह लूट, तीन बदमाशों ने दातर दिखाकर युवक को लूटा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में लूट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। आए दिन लूटपाट होने से लोग दहशत में है। ताजा मामला आज शनिवार तड़के करीब 5 बजे का है। यहां अवतार नगर (Avtar Nagar) की गली में तीन युवकों ने घेरकर एक युवक को लूट लिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक रोनित (22) पुत्र राकेश कुमार आज तड़के करीब 5 बजे अवतार नगर गली नंबर-1 से साइकिल लेकर स्टेडियम जा रहा था। वह रोड स्टेडियम में दौड़ने जाता है। रोज की तरह आज भी वह स्टेडियम के लिए निकला।

Fight
Fight

एक्टिवा पर सवार तीन युवकों ने लूटा

इतने में गली में एक्टिवा पर सवार तीन युवक धारदार हथियार लेकर पहुंचे और घेरकर मारने की धमकी दी। रोनित से पहले मोबाइल लूटा फिर उसकी तलाशी ली। उसके जेब में और कुछ नहीं मिला। इसके बाद एक बदमाश ने दातर दिखा कर मोबाइल का लाक खुलवाया और दौड़ गए।

Jalandhar News
Jalandhar News

रोनित के चाचा चंद्रभूषण यादव ने बताया कि वह टाइल्स का काम करता है। उसका भतीजा रोनित रोज साइकिल लेकर सुबह माडल टाउन के आगे केपी स्टेडियम में दौड़ लगाने जाता है। वह फौज में भर्ती होने की तैयारी कर रही है। लेकिन आज उसे लूट लिया गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *