Punjab News: पंजाब में गैंगस्टरों और पुलिस में मुठभेड़, कुख्यात गैंगस्टर का एनकाउंटर, एक घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 31 Oct 2023

डेली संवाद, फिरोजपुर (सुनील प्रभाकर): Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आज तड़के पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में एक बदमाश को ढेर कर दिया गया, जबकि दूससे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर सुभाष उर्फ बाशी और उसका साथी स्विफ्ट कार में आ रहे थे और आगे पुलिस ने गांव सोढ़ीवाला थाना लक्खो के पास नाका लगाया हुआ था। पुलिस पार्टी को देखते ही दोनों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चला दी।

जब गैंगस्टर सुभाष और उसके साथी नौकर ने वहां से भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उनका पीछा किया। गोली लगने से सुभाष उर्फ बाशी घायल हो गया तथा उसके साथी नौकर ने वहां से भागने की कोशिश तो उसे पीछे से पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके बाद सीआईए स्टाफ की पुलिस ने घायल गैंगस्टर सुभाष उर्फ बाशी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। एस.पी. रणधीर कुमार ने बताया कि गत रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घायल गैंगस्टर सुभाष उर्फ बाशी पर हत्या के 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार दूसरे आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर सुभाष ट्रिपल मर्डर में वांटेंड था।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *