Mukesh Ambani Death Threat: मुकेश अंबानी को तीसरी बार मिली जान से मारने की धमकी, 400 करोड़ रुपये की मांगी गई फिरौती

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 223 शब्द|📅 31 Oct 2023

डेली संवाद, मुंबई। Mukesh Ambani Death Threat: एशिया और भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को तीसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी देने वाले शख्स ने 400 करोड़ रुपये की मांग की है। इससे पहले भी मुकेश अंबानी को दो बार धमकियां मिल चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बता दे कि पहली बार मुकेश अंबानी से 20 करोड़ रुपये और दूसरी बार 200 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। सोमवार को भेजे गए ईमेल में कहा गया कि अगर पुलिस मुझे ढूंढ नहीं पाई तो गिरफ्तार भी नहीं कर सकती। तीसरा धमकी भरा ईमेल भी पिछले दो धमकी भरे ईमेल वाले पते से ही आया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

तीसरे मेल में रकम दोगुनी कर 400 करोड़ रुपये कर दी गई है। इस बीच मुंबई पुलिस दोनों मेल की जांच करने और भेजने वाले की लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। बताया जा रहा है कि इसका आईपी एड्रेस बेल्जियम का है और यह मेल shadabchan@mailfence.com से भेजा गया है। पुलिस का मानना है कि धमकी देने वाला व्यक्ति दूसरे देश का हो सकता है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *