Gold-Silver Price: करवा चौथ से पहले सोना हुआ सस्ता, चांदी महंगी, जानिए आज के ताजा रेट

Daily Samvad
2 Min Read
Gold-Silver Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 31 Oct 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: करवा चौथ से पहले सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। पिछले दिनों लगातार बढ़ोतरी के बाद अब सोने की कीमत में गिरावट आई है। मंगलवार को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों में 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

इस बीच अगर चांदी की बात करें तो इसकी कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। चांदी अब 1000 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 78500 रुपये पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि टैक्स और एक्साइज ड्यूटी के कारण सोने और चांदी की कीमत हर दिन बढ़ती और घटती रहती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

31 अक्टूबर को भारत के कई राज्यों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत में 200 रुपये की गिरावट आई। इसके बाद सोने की कीमत 57350 रुपये हो गई। 30 अक्टूबर को इसकी कीमत 57550 रुपये थी। इससे पहले 29 अक्टूबर को सोने की कीमत 56950 रुपये थी।

इससे पहले 26 अक्टूबर को इसकी कीमत 56,800 रुपये थी। 22 कैरेट के अलावा अगर 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने की बात करें तो मंगलवार को इसकी कीमत 220 रुपये गिरकर 61035 रुपये पर आ गई, जबकि 30 अक्टूबर को इसकी कीमत 61255 रुपये थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

सोने के अलावा अगर चांदी की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत में मंगलवार को 1000 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 78500 रुपये हो गई। 30 अक्टूबर को इसकी कीमत 77500 रुपये थी। इससे पहले 28 और 29 अक्टूबर को भी इसकी कीमत इतनी ही थी।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *