डेली संवाद, बेंगलुरु। Viral Video: बेंगलुरु के एक मॉल से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग शख्स द्वारा महिला के साथ यौन शोषण करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ भरे मॉल में गेम्स जोन में एक शख्स जानबूझकर एक महिला को छू रहा है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि शख्स जानबूझकर गलत हरकत करने के बाद आगे बढ़ जाता है।
The video of a young woman being sexually harassed by an elderly man at a mall in #Bengaluru went viral on social media following which the #BengaluruPolice began a probe.
The video shows the accused man deliberately touching the back of the woman at the games zone in the… pic.twitter.com/eOSf3prNR8
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) October 30, 2023
इस गंदी हरकत के बाद डरी हुई पीड़िता ने विरोध नहीं किया। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ये वीडियो काफी विचलित करने वाला है। अपलोडर ने कहा कि घटना लुलु मॉल में हुई थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
वीडियो पोस्ट करते हुए अपलोड करने वाले ने कैप्शन में लिखा, “यह घटना आज शाम करीब 6.30 बजे की है। वीडियो में ये शख्स आस-पास मौजूद महिलाओं और लड़कियों के साथ ऐसी हरकतें कर रहा था। रिकॉर्डिंग के दौरान मैंने उसका पीछा किया।”
पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…








