Changes From 1 November: आज से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 452 शब्द|📅 01 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Changes From 1 November: आज से नया महीना शुरू हो गया है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही पैसों से जुड़े कई नियमों में बदलाव किए गए हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। भारत में त्योहारों का मौसम चल रहा है। ऐसे में सरकार के इन फैसलों का सीधा असर लोगों के घरेलू बजट पर पड़ने वाला है।

आइए जानते हैं कौन से नियम बदले:-

एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम

त्योहारी सीजन से पहले ही लोगों पर महंगाई की मार पड़ रही है। आज से देश में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसका असर खासतौर पर रेस्तरां और होटलों पर पड़ रहा है, जिसका असर त्योहारी सीजन के दौरान बाहरी खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ेगा।

BSEने इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में लेनदेन शुल्क बढ़ा

BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने 20 अक्टूबर को घोषणा की थी कि इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट पर लेनदेन शुल्क बढ़ाया जा रहा है। यह शुल्क S&P BSE सेंसेक्स ऑप्शंस पर लगाया जा रहा है, जिसका सीधा असर खुदरा निवेशकों पर पड़ रहा है।

बैंक छुट्टियों से रहेंगे भरे

त्योहारी सीजन के चलते इस महीने बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी। धनतेरस, दिवाली, भाई दूज, छठ आदि त्योहारों के कारण बैंकों में कुल 15 दिनों की छुट्टी रहेगी। इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आपको बैंकों से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें।

GST नियमों में बदलाव

अब 100 करोड़ रुपये से अधिक टर्नओवर वाले व्यवसायों को 1 नवंबर, 2023 से एक महीने यानी 30 दिन के भीतर ई-वॉयस पोर्टल पर जीएसटी चालान अपलोड करना होगा। जीएसटी अथॉरिटी ने यह फैसला सितंबर में लिया था।

लैपटॉप आयात की अंतिम तिथि

मोदी सरकार ने 31 अक्टूबर 2023 तक HSN 8741 श्रेणी के तहत लैपटॉप, पर्सनल कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों के आयात पर छूट दी थी। इसके बाद से सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। उम्मीद है कि सरकार आज इस पर फैसला ले सकती है।

ATF हुआ सस्ता

त्योहारी सीजन से पहले विमान ईंधन (ATF) की कीमत में कटौती की गई है। राजधानी दिल्ली में एटीएफ की कीमत की बात करें तो यह 6,854.25 रुपये प्रति किलोलीटर सस्ता होकर 1,11,344.92 रुपये प्रति किलोलीटर पर उपलब्ध है। मुंबई में यह 1,19,884.45 रुपये प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 1,04,121.89 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 1,15,378.97 रुपये प्रति किलोलीटर पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *