Weight Loss Tips: जानिए कैसे ठंडे पानी के नहाने से कम होगा वजन?

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन से आजकल कई लोग परेशान है। मोटापा सिर्फ शरीर की सुंदरता ही नहीं बिगाड़ता बल्कि कई तरह की बीमारियों को भी जन्म देता है। ऐसे में इसे कम करने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

एक्सरसाइज, कार्डियो एक्सरसाइज, एक अच्छी डाइट फॉलो करते हैं लेकिन इसके बाद भी कई बार वजन कम नहीं होता। आज आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिसके जरिए आप बिना डाइट के वजन कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे….

इस तरह कम होगा वजन

फेमस तैराक माइकल फेलप्स ने भी अपनी ट्रेनिंग के दौरान रोजाना 8,000 से 10,000 कैलोरी कम की थी।इसके कारण उनकी टॉप स्विमिंग स्पीड 6 मील प्रति घंटा तक पहुंच जाती थी। क्योंकि पानी में जब भी व्यक्ति जाता है तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। शरीर में से कैलोरी निकलती हैं जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

ठंडे पानी के साथ नहाने से निकलेगी एक्स्ट्रा चर्बी

इस बात पर कई लोग शायद यकीन न करें कि ठंडे पानी के साथ नहाकर भी वजन कम किया जा सकता है। लेकिन इस बात की पुष्टि खुद वैज्ञानिकों ने की है। यह एक वैज्ञानिक क्रिया है।

शरीर में दो तरह का फैट होता है। व्हाइट फैट और ब्राउन फैट। व्हाइट फैट वो फैट होता है जिसकी जरुरत नहीं होती यह फैट तब जमा होता है जब व्यक्ति जरुरत से ज्यादा कैलोरीज लेते हैं और यह फैट बर्न नहीं हो पाता।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

व्हाइट फैट कमर, पीठ के निचले हिस्से, गर्दन और जांघों पर जमा हो जाता है। वहीं ब्राउन फैट शरीर के लिए अच्छा होता है यह हीट जेनरेट करने का काम करता है जिससे शरीर गर्म बना रहता है। जह व्यक्ति को ठंड लगती है तो यह फैट एक्टिव हो जाता है वही जब व्यक्ति ठंडे पानी से नहाता है तो तेजी से फैट गलने लगता है जिसका अर्थ है कि शरीर में से एक्स्ट्रा चर्बी कम हो रही है।

ठंडे पानी से नहाने के अन्य फायदे

  • ठंडे पानी के साथ नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे चर्बी गलती है। इसके साथ ही इस पानी के साथ नहाने से इम्यून सिस्टम अच्छा होता है।
  • ठंडे पानी के साथ नहाने से स्ट्रेस भी कम होता है।
  • यदि आप डिप्रेशन से जूझ रहे हैं तो भी ठंडे पानी के साथ नहाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
  • ठंडे पानी के साथ नहाने से दिमाग भी तेज होता है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *