Police Bharti 2023: सब-इंस्पेक्टर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आखिरी तारीख से पहले जल्द करें अप्लाई

Daily Samvad
2 Min Read
Job
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 02 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Police Bharti 2023: अगर आप भी पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हाल ही में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए भर्ती की घोषणा की है। इनके लिए आवेदन का दौर काफी समय से चल रहा था और अब आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है।

ऐसे में जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द फॉर्म भर लें। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 नवंबर 2023 है। बिहार पुलिस के इन पदों के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए आपको BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाना होगा जो है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

आयु सीमा की बात करें तो यह कैटेगरी के अनुसार है। सामान्य वर्ग के लिए यह 20 से 37 वर्ष है। महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 20 से 40 वर्ष और आरक्षित वर्ग के लिए 42 वर्ष है। आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपये शुल्क देना होगा। एससी, एसटी वर्ग के लिए फीस 400 रुपये है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

परीक्षा के विभिन्न चरणों को पार करने के बाद चयन किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा, फिर फिजिकल फिटनेस टेस्ट और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद चुनाव होगा। चयनित होने पर मासिक वेतन 60 हजार से 64 हजार रुपये के बीच होगा। इसके साथ ही कई अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। जैसे परिवहन भत्ता, शहरी परिवहन सहायता, चिकित्सा भत्ता आदि।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *