Punjab News: भगवंत सिंह मान सरकार करवाएगी अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलम्पियाड: हरजोत सिंह बैंस

Daily Samvad
3 Min Read
Harjot Singh Bains
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 02 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाबी भाषा को दुनिया में और प्रफुल्लित करने के मकसद के साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलम्पियाड करवाने का फ़ैसला किया गया है। यह जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा और भाषा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दी गई।

उन्होंने बताया कि दक्षिणी एशियाई क्षेत्र में पंजाब एक प्रभावशाली सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनैतिक क्षेत्र है। जिसके रहन-सहन, खान-पीन, भंगड़ा और संगीत को दुनिया भर में सराहा जाता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सिख धर्म, बुद्ध पंथ और सूफ़ीवाद ने शुरुआत की और बाद में पूरी दुनिया में फैल गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

भाषा मंत्री ने बताया कि पंजाबी लोग रोज़गार के बेहतर मौकों की तलाश में अलग- अलग मुल्कों में बस गए हैं और अब उनकी भावी पीढ़ियां पंजाबी भाषा से पूरी तरह अवगत नहीं हैं, जिसको देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलम्पियाड करवाने का फ़ैसला किया जिससे बच्चों को पंजाबी भाषा सीखने के प्रति उत्साहित किया जा सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

बैंस ने बताया कि यह ओलम्पियाड 9 और 10 दिसंबर, 2023 को आनलाइन विधि के द्वारा करवाया जायेगा। इसमें 40 मिनट में ऑब्जैकटिव टाईप के 50 नंबरों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस ओलम्पियाड में आठवीं और नौवीं जमात में पढ़ने वाले 17 साल की उम्र तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

इसके इलावा इस ओलम्पियाड में हिन्दोस्तान, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अन्य स्थानों पर बसते विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि छह टाईम ज़ोनों में 2 घंटों के लिए यह ओलम्पियाड चलेगा। इस ओलम्पियाड में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वैबसाईट पर की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन का कार्य आरंभ हो चुका है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *